आज मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में
आज मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के प्रावधानों के कार्यान्वयन की समीक्षा हेतू राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिसमें सीएम ने अनुसूचित जाति के कल्याण हेतु उत्कृष्ट पंचायतों की प्रोत्साहन राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने और थानों में अलग इन्वेस्टिगेशन विंग बनाने की घोषणा की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि SC/ST वर्ग का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर सहन नहीं होगा और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए 60 दिनों के भीतर चार्जशीट पेश करना अनिवार्य होगा।
साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिए कि झूठी शिकायतों पर कार्रवाई हो और जिला स्तर पर सतर्कता समितियों की नियमित समीक्षा बैठकें की जाएं। सरकार का लक्ष्य पारदर्शी जांच और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है।

Comments
Post a Comment