27 जनवरी को ओले-बारिश
मौसम विज्ञानियों के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 27 जनवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। इसी बीच शुक्रवार रात को हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में 25 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. साथ ही कई इलाकों में बादल छाए रहने और हवाओं के साथ ठंडी रातें रहने की आशंका जताई है.
26 और 27 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के साथ ठंडी सुबह और रातें रहने का अनुमान जताया है, जबकि दिन के समय में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से मौसम ठंडा होगा. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में हल्का-मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी, विशेषकर रात और सुबह के समय तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे 27 जनवरी तक सिंचाई और कीटनाशकों के छिड़काव से बचें, क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।

Comments
Post a Comment