शेट्टी के जुहू स्थित आवास 'शेट्टी टावर' पर शनिवार देर रात


 मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास 'शेट्टी टावर' पर शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 5 राउंड फायरिंग की गई,रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास ‘शेट्टी टावर’ पर शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 5 राउंड फायरिंग किए जाने की खबर सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग की आवाज़ सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

🔍 पुलिस की कार्रवाई

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

हमलावरों की पहचान और मकसद जानने के लिए जांच जारी

सुरक्षा व्यवस्था को एहतियातन बढ़ा दिया गया है

फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया 

जाएगा। जिससे पूरे इलाके और बॉलीवुड जगत में सनसनी फैल गई है। 


इस चौंकाने वाली घटना के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पूरे टावर के इर्द-गिर्द भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 


गनीमत रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों के भागने के रास्ते और उनके पीछे के मकसद की जांच कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

परिवार पहचान पत्र PPP

आज मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में

esptinefiles