नई उपलब्धि


 हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप के इलाज के क्षेत्र में PGI चंडीगढ़ ने एक अहम उपलब्धि दर्ज की है। संस्थान के एडवांस्ड कार्डियक सेंटर में पहली बार रीनल डिनर्वेशन (RDN) तकनीक के जरिए एक मरीज का सफल उपचार किया गया है। यह प्रक्रिया 48 वर्षीय उस मरीज पर अपनाई गई, जो लंबे समय से गंभीर और अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा था।


बताया गया कि मरीज कई तरह की ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने वाली दवाइयों का नियमित सेवन कर रहा था, इसके बावजूद उसका बीपी सामान्य स्तर पर नहीं आ पा रहा था। करीब दो सप्ताह तक उसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और सभी जरूरी उपचार किए गए, लेकिन फिर भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने RDN प्रक्रिया को अपनाने का निर्णय लिया।


यह अत्याधुनिक प्रक्रिया डॉ. सौरभ मेहरोत्रा, प्रोफेसर, एडवांस्ड कार्डियोलॉजी सेंटर द्वारा की गई, जो कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. यश पाल शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। विशेषज्ञों के अनुसार यह तकनीक उन मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित हो सकती है, जिनका हाई ब्लड प्रेशर दवाइयों से भी नियंत्रित नहीं हो पाता।


#PGIChandigarh #HighBloodPressure #HypertensionTreatment #RenalDenervation #HealthNews #MedicalBreakthrough

Comments

Popular posts from this blog

परिवार पहचान पत्र PPP

आज मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में

esptinefiles