हरियाणा में आएगी नौकरियों की बाहर


 हरियाणा में युवाओं के रोजगार को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक पहल सामने आई है। विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने का वादा किया था, जिसे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट भाषण में भी दोहराया था। अब इस दिशा में पहला ठोस कदम उठाते हुए अंबाला में IMT स्थापित करने को मुख्यमंत्री ने अंतिम मंजूरी दे दी है।


अंबाला में बनने वाली IMT के पहले चरण के लिए नग्गल गांव और आसपास के क्षेत्रों की करीब 858 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। इस परियोजना के तहत जमीन देने वाले किसानों को प्रति एकड़ लगभग 1.55 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि किसानों से सहमति बनने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है ताकि किसी तरह का विवाद न हो।


राज्य सरकार के अनुसार, सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही IMT के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं और कोशिश है कि नए बजट से पहले कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। अंबाला में IMT बनने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने प्रदेश में कुल 10 नई IMT विकसित करने की योजना बनाई है, जिनमें से दो अंबाला जिले में प्रस्तावित हैं और एक नारायणगढ़ क्षेत्र में भी बनाई जानी है।

Comments

Popular posts from this blog

परिवार पहचान पत्र PPP

आज मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में

esptinefiles