सोना चांदी हुई महंगी


 सोने-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड


27 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने के दाम में 4,717 रुपए की तेज बढ़त दर्ज की गई है, जिसके बाद 10 ग्राम सोना 1,59,027 रुपए पर पहुंच गया है. इससे पहले इसका भाव 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम था.


चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल


वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है. एक किलो चांदी का भाव 24,802 रुपए बढ़कर 3,42,507 रुपए प्रति किलो हो गया है. इससे पहले चांदी 3,17,705 रुपए किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी. इस साल महज 27 दिनों में ही चांदी की कीमतों में एक लाख रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है.


जनवरी में ही भारी बढ़त


साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोना और चांदी दोनों ही निवेशकों को चौंका चुके हैं. जनवरी के 27 दिनों में चांदी कुल 1,12,087 रुपए महंगी हो गई है. 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2,30,420 रुपए प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 3,42,507 रुपए तक पहुंच गया है.


सोने की बात करें तो इसकी कीमत में भी 25,832 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,195 रुपए था, जो अब बढ़कर 1,59,027 रुपए हो गया है.  #silver

Comments

Popular posts from this blog

परिवार पहचान पत्र PPP

आज मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में

esptinefiles