HRKN NEWS
हरियाणा सर्विस सिक्योरिटी में कर्मचारी डेटा अपलोड नहीं कर पा रहे हैं, यही वजह है कि 90 हजार कर्मचारियों का डेटा सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल पर अपलोड है, लेकिन अभी तक सिर्फ 15 हजार ही आवेदन कर पाए हैं, इसके पीछे कुछ तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट भी हैं, जो कर्मचारियों के पास हैं ही नहीं,
इसको देखते हुए अब सरकार इस प्रक्रिया को सरल करने पर विचार कर रही है, हाल ही में सरकार ने डेटा पोर्ट करने की तारीख बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है,
कर्मचारियों का कहना है कि पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया के दौरान ओटीपी नहीं मिल रहा, जिससे उनका फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट नहीं हो पा रहा है और उनकी नौकरी सुरक्षा का अधिकार अटक गया है, इसके साथ ही कर्मचारियों का यह भी कहना है कि उन्हें पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते वे गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं,
20 फरवरी तक खुला पोर्टल
हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से प्राप्त निरंतर अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के पोर्टल को खोलने का फैसला किया है, मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 फरवरी 2026 तक एक अलग विंडो खोली गई है,

Comments
Post a Comment