फरीदाबाद के सेक्टर-24 से आई तस्वीरों ने रूह कंपा
फरीदाबाद के सेक्टर-24 से आई तस्वीरों ने रूह कंपा दी है। एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग और उसके बाद हुए जोरदार धमाके ने 40 से ज्यादा परिवारों के चिरागों को संकट में डाल दिया है। क्या औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी इन मासूम मजदूरों की जान पर भारी पड़ रही है? हर बार हादसे के बाद जांच की बात होती है, लेकिन क्या कभी इन 'मौत के कारखानों' पर लगाम लगेगी? घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रशासन से कड़ी जवाबदेही की मांग है। 🚩

Comments
Post a Comment