छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट


 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमानों के बीच जमीन पर टक्कर हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, कोयंबटूर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 2732) टेक-ऑफ से पहले टैक्सीवे पर इंतज़ार कर रही थी, तभी हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट (6E 791) लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय उससे टकरा गई। इस 'ग्राउंड कोलिजन' में दोनों विमानों के दाहिने पंखों के सिरे (विंगटिप्स) आपस में रगड़ गए, जिससे उन्हें तकनीकी नुकसान पहुँचा है। 


गनीमत यह रही कि दोनों विमानों में यात्री सवार होने के बावजूद इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित उतार लिया गया। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस गंभीर लापरवाही की जांच शुरू कर दी है और दोनों विमानों को फिलहाल उड़ान भरने से रोक दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

परिवार पहचान पत्र PPP

आज मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में

esptinefiles