EpsteinFiles #bilgets #TrumpNews
Jeffrey Epstein और उसके काम...! 👇
Jeffrey Epstein एक अमेरिकी फाइनेंसर था, बहुत अमीर आदमी था !
उसकी संगत भी ऐसी थी जिसमें दुनिया भर के अमीर और प्रभावशाली लोग शामिल थे। नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन, राज घराने... बड़ा नेटवर्क था।
Epstein का पूरा sex trafficking नेटवर्क था। उसकी शिकार खासकर स्कूल जाने वाली लड़कियां होती थीं, जिनकी उम्र 13 से 17 के बीच होती थी।
ये लड़कियां ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर घरों से ताल्लुक रखती थीं। इन्हें पैसे, मॉडलिंग का झांसा, या मसाज के बदले पैसे देने के बहाने नेटवर्क से जोड़ा जाता !
लड़कियों को गाड़ी से एपस्टीन के घर लाया जाता। यहां एपस्टीन मसाज टेबल पर लेटा होता, एक बार मसाज के 200 से 300 डॉलर दे देता।
कई मामलों में पहली बार सब कुछ सामान्य रहा कि मसाज किया और आराम से 200 से 300। डॉलर मिल गए।
लेकिन यहीं से खेल शुरू होता... जब वही लड़की दूसरी बार आती तो और पैसों का लालच देकर उसका शोषण होता।
लड़कियों को ये ऑफर भी रहता कि वो अपनी दोस्त को लेकर आए तो उसके भी उसे 300 से 600 डॉलर मिल सकते हैं. ऐसे में ये एक बड़ा नेटवर्क बन गया।
इन स्कूल जाने वाली बच्चियों के साथ बार-बार रेप होता, एपस्टीन के जानने वाले लोग इसमें शामिल रहते।
बाद में एपस्टीन इन्हीं प्रभावशाली लोगों को ब्लैकमेल या लड़कियां ऑफर कर के अपने इशारों पर नचवाता था। उन्हें जो बोलता, वो वैसा ही करते थे।
आखिर में एपस्टीन ने जेल में आत्महत्या कर ली,
लेकिन इसको लेकर भी कई थ्योरी हैं... जैसे कि उसे इन्हीं के किसी प्रभावशाली लोगों ने ठिकाने लगवा दिया..!!
#EpsteinFiles #bilgets #TrumpNews

Comments
Post a Comment