Haryana CET
हरियाणा सरकार की अहम बैठकों में शामिल कैबिनेट मीटिंग से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है, मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम तक चली बैठक में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय कर दी गई है, बैठक के बाद सीएम की ओर से बताया गया कि बजट सत्र 20 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा,
बजट सत्र की रूपरेखा तय
इस बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का अपना दूसरा बजट पेश करेंगे, पिछला बजट करीब दो लाख पांच करोड़ रुपये का था, जबकि इस बार बजट का आकार सवा दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, चूंकि इस वर्ष होली 4 मार्च को है, इसलिए सरकार की कोशिश है कि त्योहार से पहले ही बजट सत्र की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं, पिछले साल बजट सत्र 7 मार्च से 28 मार्च तक चला था, लेकिन इस बार इसे 20 मार्च तक सीमित किया जा सकता है,
कैबिनेट के बड़े फैसले
बैठक में रिहायशी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अहम निर्णय लिया गया, अब आवासीय प्लॉटों पर नर्सिंग होम खोलने की पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है, इससे पात्र डॉक्टर कॉलोनियों में भी नर्सिंग होम स्थापित कर सकेंगे, वहीं ग्रुप डी भर्ती को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ है, अब उन ग्रुप डी पदों पर, जिनकी न्यूनतम योग्यता मैट्रिक या उससे अधिक है, पूरी भर्ती प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET के आधार पर होगी,
पुरानी CET पास उम्मीदवारों को राहत
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 12 जनवरी 2024 को आयोजित CET, जो 11 जनवरी 2027 तक वैध है, उसमें पास उम्मीदवारों के 95 में से प्राप्त अंकों को प्रतिशत में बदलकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, ताकि पहले से योग्य उम्मीदवारों को किसी तरह का नुकसान न हो,
देरी से शुरू हुई बैठक
बताया गया कि यह कैबिनेट मीटिंग चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में सोमवार शाम चार बजे शुरू होनी थी, लेकिन फतेहाबाद में घनी धुंध के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी, इसके चलते उन्हें हिसार से सड़क मार्ग के जरिए फतेहाबाद पहुंचना पड़ा, लगभग दो घंटे की देरी से शाम छह बजे बैठक शुरू हुई, जो देर रात तक चली, यह इस साल की दूसरी कैबिनेट मीटिंग रही, इससे पहले 1 जनवरी को पहली बैठक आयोजित की गई थी,
#HaryanaCabinet #NayabSaini #HaryanaBudgetSession #HaryanaNews #CETExam #GroupDRecruitment #HaryanaGovernment

Comments
Post a Comment